पीएम मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट तक बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों के लिए दिया धन्यवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। बताया गया है कि दोनों के बीच फोन पर करीब 35 मिनट बात चली। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की का शुक्रिया जताया।  पीएम ने रूस से जारी युद्ध को लेकर भी जेलेंस्की से चर्चा की। बताया गया है कि उन्होंने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान पर बात की। गौरतलब है कि फिलहाल 500 से ज्यादा भारतीय सूमी में फंसे हैं।

इससे पहले दोनों नेताओं के बीच 26 फरवरी को भी हुई थी बात
इससे पहले 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें (यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की।

पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1.30 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी, पुतिन के सामने युद्ध संकट को टालने और भारतीय छात्रों की निकासी का मुद्दा रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'बच्चन पांडे' का ‘सारे बोलो बेवफा’ सॉन्ग हुआ रिलीज, फैन्स बोले- 54 का Akshay Kumar अब भी 30 का लगता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2022। अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे ‘ के अब तक दो गाने ‘मार खाएगा’ और ‘मेरी जान’ सामने आ चुके हैं. इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां