भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कौन करेगा ओपनिंग, आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली 29 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समापन के बाद भारतीय टीम का विश्लेषण और चर्चा जारी है। टीम इंडिया को लेकर इस बात पर चर्चा की जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ कौन सलामी जो़ड़ी रहेगी। क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओपनर जोड़ी असफल रही थी। जिसके बाद खिताब मुकाबले में विराट की टीम इंडिया को केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट से हराया। अब इस बहस में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल हो गए हैं। 

आकाश चोपड़ा यूट्यूब चैनल पर उस फैन के सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया कि क्या राहुल के बगैर टीम इंडिया का खेलना बेहतर था। इस सवाल के जवाब में आकाश  ने कहा, शुभमन गिल हिटमैन रोहित के साथ बेहतर विकल्प थे, वह मैदान में सहज थे लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। फाइनल में शुभमन भारत की दोनों पारियों में सिर्फ 36 रन बना पाए। आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल को पारी की शुरूआत करने रहना चाहिए। उन्होंने कहा, शुभमन को निश्चित तौर पर खेलना चाहिए और मेरे विचार से उन्हें पहले टेस्ट में जरूर खिलाना चाहिए, शुभमन गिल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेहतर विकल्प हैं।  उन्होंने आगे कहा, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से पारी की शुरूआत कराने का सही निर्णय था, रोहित और शुभमन से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में आगाज कराना अच्छा निर्णय साबित होगा, मैं फिलहाल इस सलामी जोड़ी के साथ हूं देखना है टीम क्या करती है। 

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा, यदि किसी वजह से शुभमन गिल का टीम में चयन नहीं होता तो अगले सलामी बल्लेबाज का विकल्प मयंक अग्रवाल थे न कि केएल राहुल। राहुल को आप नहीं खिला सकते थे, उन्हें मयंक अग्रवाल को खिलाना था। आकाश चोपड़ा ने कहा जब आप आगे की सोचते हैं तो चयनक्रम में राहुल से पहले मयंक आते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित, सरकार ने जारी की नई एसओपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादूून 29 जून 2021। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार सुबह चारधाम यात्रा को लेकर संशोधित एसओपी जारी कर दी। सरकार ने आगामी एक जुलाई से प्रस्तावित चारधाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि सोमवार को जारी एसओपी में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं