देश में आज फिर कोरोना के 2000 से अधिक मामले, मृतकों की संख्या भी ढाई गुना बढ़ी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2022। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि मृतकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,226 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में ढाई गुना अधिक है। बता दें कल 25 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,202 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,413 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि शनिवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में  2,323 केस मिले थे और 25 लोगों की मौत हुई थी। 

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 479 मामले, एक की मौत
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 479 मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई। दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,03,189 हो गई है, जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या 26,200 पर पहुंच गई है।

मुंबई में कोरोना के 198 नए मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,062,674 हो गई है।   शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका में हटाया गया आपातकाल, जरूरी सामान लेकर आज कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो 22 मई 2022। श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और सरकार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दो सप्ताह पहले आपातकाल लागू किया गया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक महीने के अंदर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं