छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार में राशन कार्ड की व्यवस्था पूरे देश के लिये रोड मॉडल है -शैलेश नितिन त्रिवेदी

indiareporterlive
शेयर करे

मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड का भ्रम जाल न फैलाये

मोदी सरकार वन नेशन वन टैक्स को लागू करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/30 जून 2020। वन नेशन वन राशन कार्ड की घोषणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश में दोहराने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हाल ही में भूपेश सरकार द्वारा बनाया गया राशन कार्ड पूरे देश के लिये रोल मॉडल है। इसी राशन कार्ड के माध्यम से भूपेश बघेल जी की सरकार छत्तीसगढ़ में राईट टू हेल्थ, हर एक नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के लिये नीति लागू कर रही है। छत्तीसगढ़ में अभी-अभी नये राशन कार्ड बनाये गये है और छत्तीसगढ़ की राशनकार्ड की व्यवस्था देश में सबसे अच्छी व्यवस्था है। अब तो छत्तीसगढ़ सरकार हर वार्ड में राशन दुकान खोलने जा रही है। 49,000 नई राशन दुकाने खोलने का जनहितकारी फैसला छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने लिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुझे ऐसी उम्मीद है कि वन नेशन वन राशन कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से वन नेशन वन टैक्स की तरह झूठ नहीं बोल रहे होंगे। उन्होने वन नेशन वन टैक्स कह तो दिया लेकिन बहुत दुर्भाग्य है पेट्रोल-डीजल पर टैक्स स्लेब में लागू नहीं किया। मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के लिये अपने सुविधा अनुसार टैक्स वूसल रही है। मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड के बजाय मोदी सरकार अपनी ताकत अपने ही वादे वन नेशन वन टैक्स की घोषणा को पूरा करने में लगायें। पेट्रोल-डीजल को यदि जीएसटी के दायरे में ले आया जाये। पेट्रोल-डीजल की कीमते जीएसटी में कोई भी स्लेब लगने पर 35 रू. के भीतर हो जायेगी। कांग्रेस मांग करती है कि समय आ गया है कि मोदी सरकार अब वन नेशन वन टैक्स को पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लागू करें।

Leave a Reply

Next Post

शेखर सुमन ने कहा- सुशांत सिंह राजूपत ने 50 सिम कार्ड बदले, कोई शायद धमकी दे रहा था

शेयर करे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही शेखर सुमन सीबीआई जांच की बात कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सुशांत की सुसाइड के पीछे गहरा राज छिपा है। हाल ही में शेखर सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे। इसके बाद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण