मौसम की मार से सूरजपुर के किसान परेशान, कर्ज में डूबने की आशंका

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर :छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हर साल की तरह इस साल भी किसान मौसम की मार से परेशान हैं. बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि बारिश की वजह से खेतों में पक चुकी धान की फसल खराब होने लगी है. किसानों को एक बार फिर कर्ज में डूबने की आशंका है. अक्टूबर में लगातार हुई बारिशके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो रही है.

सूरजपुर के पंपापुर के किसान राजकुमार और मेघनाथ का कहना है कि इस बार बारिश देर से शुरू हुई, उसके चलते फसल लगाने में देरी हुई. इसके बाद अब जब फसल खेतों में पकने के कगार पर है तो बेमौसम बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है. धान के खेतों में जल भराव से पके हुए धान खराब होने की कगार पर हैं और धान की बालियां भी खराब हो गई हैं. इससे धान की फसल की लागत भी निकलनी मुश्किल है. इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं.

सीएम ने दिए आंकलन के निर्देश

बता दें कि बेमौसम बारिश के चलते हुए नुकसान को लेकर सरकार ने भी कवायद तेज कर दी है. सीएम भूपेश बघेल ने बारिश के चलते नुक​सान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद जिला प्रशासन स्तर पर फसलों के नुकसान के आंकलन की प्रक्रिया की जा रही है. बताया जा रहा है फसलों के नुकसान के आंकलन के बाद सरकार स्तर पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है.

Leave a Reply

Next Post

राजधानी से गायब हुई दो नाबालिग बहनें, दो दिनों बाद भी नही मिला सुराग

शेयर करेभोपाल : राजधानी भोपाल में बेटियां लगातार गायब हो रही हैं। अब भीमनगर से दो सगी नाबालिग बहनें गायब हो गई हैं। दो दिन बाद भी लड़कियों का सुराग नहीं लगने पर आक्रोशित लोगों ने सोमवार शाम जहांगीराबाद थाना का घेराव कर दिया। लोग थाना के बाहर बैठ गए और […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय