उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, चीन सीमा से कटा संपर्क, मंडल में 55 सड़कें बंद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नैनीताल 03 जुलाई 2024। उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में बीती रात से लगातार हो रही भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के चलते चीन सीमा से संपर्क कट गया है। मंडल में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 55 सड़कें मलबा आने से ठप हैं। कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बीती रात से भारी बरसात हो रही है। हल्द्वानी शहर में ही अकेले 111 मिलीमीटर बरसात हुई है जिससे जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। 

चंपावत जिले में 10 ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद
भारी बरसात के चलते पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवाघाट, एलागाड़, मालघट पर मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठप हो गया है जिससे चीन सीमा से संपर्क कट गया है। इसी प्रकार थल-नाचनी और धारचूला-बलुवाकोट मार्ग भी मलबा आने से बंद हैं। इसी प्रकार चंपावत जिले में भी भारी बरसात के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। यहां स्वाला के पास बार बार मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से कई बंद हो चुका है। बाटनागाढ़ के पास भी पहाड़ी से मलबा आने से पूर्णागिरी धाम से संपर्क कट गया है। इससे पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालुाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। चंपावत जिले में 10 ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं। इसी प्रकार नैनीताल जिले में भी भारी बारिश का क्रम जारी है। बीती रात से अभी तक हल्द्वानी में सबसे अधिक 111 एमएम बारिश हो चुकी है। काठगोदाम-सिमिलिया बैंड साननी राजमार्ग समेत कुल 14 सड़कें विभिन्न जगहों में मलबा आने से बंद हैं। 

लालकुआं और हल्द्वानी में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
यहां लालकुआं और हल्द्वानी में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। लालकुआं में रेलवे स्टेशन के साथ ही हल्द्वानी में हाइडिल गेट, एसबीआई चौराहा समेत कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। हल्द्वानी के ही रकसिया नाला, कलसियानाला समेत देवखड़ी नाला में तेज बहाव के चलते यातायात को रोकना पड़ा है। उपजिलाधिकारी एपी बाजपेई ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जेसीबी से स्थिति को सामान्य करने के हरसंभव प्रयास किए। अल्मोड़ा जिले में भी एक राजमार्ग समेत पांच सड़कें बंद पड़े हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा और बागेश्वर में स्कूलों को आज भी बंद करने का निर्णय लिया है। बागेश्वर में हालात असामान्य हैं। यहां एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 22 सड़कें यातायात के लिये ठप हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से बरसात की स्थिति को देखते हुए कक्षा 01 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद करने का आदेश सुबह आनन फानन में जारी करना पड़ा। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात पर लोकसभा में पीएम मोदी ने एक भी शब्द नहीं कहा, कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में मणिपुर के प्रति “निष्ठुर व्यवहार” दिखाया और कोई संवेदना नहीं जताई, जिसके कारण सदन में हंगामे की स्थिति बनी। पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने यह भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं