रोहित की नजरें सबसे बड़े रिकॉर्ड पर, टीम इंडिया इतिहास रचने की दहलीज पर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2022। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया अपना सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने से महज दो कदम दूर है। भारतीय टीम श्रीलंका के साथ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर लेती है तो वह सबसे ज्यादा लगातार टी20 मैच जीतने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन जाएगी और इस मामले में अफगानिस्तान की बराबरी कर लेगी। अफगानिस्तान की टीम अभी सबसे ज्यादा लगातार 12 टी20 मैच जीतने वाली टीम है और भारत उससे अब केवल दो ही जीत दूर है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच आज धर्मशाला में खेलना है। 

भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2021 में उपविजेता न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से अब तक कोई मैच नहीं हारा है। रोहित की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप की है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने गुरुवार को ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी लगातार 10वीं जीत दर्ज की है और अब वह अपना सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने से केवल दो जीत दूर है। भारत ने इससे पहले, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लगाातार 7 T20 मैच जीते थे।

भारत का सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का सिलसिला विराट कोहली की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रन की जीत के साथ शुरू हुआ था। उसके बाद रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करके इसे आगे बढ़ाया। रोहित की नजरें अब श्रीलंका के खिलाफ एक और क्लीन स्वीप पर है। 

Leave a Reply

Next Post

इन 5 फलों से मिलेगा भरपूर प्रोटीन, मसल्स बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 26 फरवरी 2022। हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक अहम पोषक तत्व है जिसकी जरूरत वजन बढ़ाने और कम करने दोनों में पड़ती है. प्रोटीन में मौजूद मैक्रोन्यूट्रिएंट बॉडी के मसल्स को बनाने और बोन हेल्थ के काम आते हैं। शारीरिक मेहनत करने वालों को प्रोटीन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां