‘राहुल गांधी का दावा सच था’, संजय राउत बोले- मोदी सरकार में हिम्मत है तो चीन पर करे सर्जिकल स्ट्राइक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 अगस्त 2023। चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने मानक मानचित्र का संस्करण जारी किया है, इसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपने क्षेत्र के हिस्से के रुप में दिखाया है। इस मामले पर अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में जो दावा किया था वह सच था। अगर मोदी सरकार में हिम्मत है तो वह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश पर सर्जिकल स्ट्राइक करे।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी का दावा सही है कि चीन ने लद्दाख में पैंगोंग घाटी में प्रवेश किया है। संजय राउत ने कहा, पीएम मोदी ने हाल ही में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और शी जिनपिंग को बधाई दी। उसके बाद चीन का नक्शा आता है, इसमें अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है और अक्साई चिन पर 1962 के युद्ध में उसने कब्जा कर लिया था। नए नक्शे में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया गया है।

हिम्मत है तो करें सर्जिकल स्ट्राइक
मानचित्र में नाइन-डैश लाइन पर चीन के दावों को भी शामिल किया गया है और इस प्रकार वह दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर दावा करता है। राहुल गांधी का दावा सच है कि चीन ने लद्दाख में पैंगोंग घाटी में प्रवेश किया है। चीन अरुणाचल में प्रवेश करने की कोशिश करता है। संजय राउत ने कहा कि, अगर आप (केंद्र सरकार) में हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करें। 

राहुल गांधी का बयान 
बता दें कि, इस महीने में लद्दाख दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसका दावा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने इक इंच भी भारतीय जमीन नहीं ली है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की और कब्जा कर लिया और यह चिंता का विषय है।राहुल ने कहा था, ‘यहां के स्थानीय लोग चिंतित हैं कि चीन हमारी जमीन ले रहा है। उन्होंने कहा है कि चीनी सैनिकों ने उनकी चरागाह जमीन छीन ली है। हालांकि, पीएम कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं ली गई। यह सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।’

Leave a Reply

Next Post

सीमा विवाद: असम और मेघालय के मंत्रियों ने की बैठक, विवादित क्षेत्र का करेंगे दौरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2023। असम और मेघालय के बीच सीमा विवादों का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए दोनों राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो मंत्रियों ने सोमवार को एक बैठक की और अगले महीने विवादित लांगपिह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं