राहुल का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष : छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के दावों को लेकर सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती।” कांग्रेस नेता ने नॉर्वे में एक पत्रकार का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर ये टिप्पणी की।

वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से सवाल नहीं लिए। राहुल गांधी ने कहा, “भारत की छवि का क्या होता है जब दुनिया एक समझौतावादी प्रधानमंत्री को घबराते हुए और कुछ सवालों से भागते हुए देखती है?” प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस यात्रा क्रम में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ प्रमुख द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए दिन में ओस्लो पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Next Post

हमारे पड़ोसी ने जब भी 'नापाक हरकत' की, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया : राजनाथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के पड़ोसी देश ने जब भी कोई नापाक हरकत की है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुस्साहस का प्रभावी जवाब दिया जाएगा। राजनाथ ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल