हमारे पड़ोसी ने जब भी ‘नापाक हरकत’ की, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया : राजनाथ

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के पड़ोसी देश ने जब भी कोई नापाक हरकत की है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुस्साहस का प्रभावी जवाब दिया जाएगा। राजनाथ ने यह टिप्पणी वियतनाम की राजधानी हनोई में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, “जब भी हमारे पड़ोसी देश ने कोई ‘नापक हरकत’ की है – और ‘नापक’ से आपको स्पष्ट हो गया होगा कि मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं – तो उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अब उसे दोबारा ऐसा नहीं करना चाहिए। राजनाथ ने कहा, “कभी-कभी आतंकवाद की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से वे भारत को अस्थिर और कमजोर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैं सरकार की ओर से और देश के रक्षा मंत्री के रूप में आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने का कोई भी प्रयास किया गया, तो हमारा देश प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम है और भारत प्रभावी ढंग से जवाब देगा।” रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। जिस मंच से उन्होंने भाषण दिया, उसके पास ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक पोस्टर भी लगाया गया था। राजनाथ ने कहा, “हमारे रक्षा बलों ने (उस अभियान के दौरान) अद्भुत काम किया।”

उन्होंने कहा कि जहां तक “​पहले इस्तेमाल न करने” का सवाल है, भारत ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए “पहले इस्तेमाल नहीं किया” और यह प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहेगी। हालांकि, राजनाथ ने स्पष्ट किया, “यह हमारी प्रतिबद्धता है, लेकिन भारत किसी भी तरह की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ स्वीकार नहीं करेगा।” रक्षा मंत्री सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाना है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में बड़ा हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमरोहा 20 मई 2026। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। गजरौला में हाईवे पर दिल्ली की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन में पीछे से वैगनआर कार घुस गई। हादसे में चालक मोहम्मद सलमान (27) समेत चार युवकों की मौत हुई है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल