मणिपुर के पांच जिलों में लगाया गया पूर्ण कर्फ्यू, लेकिन सरकार की नजरों में हालात सामान्य: कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में हिंसा का दौर जारी है, लेकिन ‘डबल इंजन’ सरकार की नजरों में हालात सामान्य हैं। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर ऐसे समय में निशाना साधा है, जब मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में मंगलवार शाम से एहतियाती तौर पर एक बार फिर पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जी20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में हो रहा है, जबकि इंफाल घाटी के सभी पांच जिले अगले पांच दिनों के लिए पूर्ण कर्फ्यू में रहेंगे। हिंसा का दौर चार महीने बाद भी जारी है, लेकिन मोदी सरकार की ‘डबल इंजन’ सरकार के लिए मणिपुर में हालात ‘सामान्य’ हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद राज्य में मई की शुरुआत में जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें अब तक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत से कुछ अधिक है और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'एक राष्ट्र-एक चुनाव': आज होगी समिति की पहली बैठक, रामनाथ कोविंद के घर जुटेंगे ये दिग्गज नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। एक देश-एक चुनाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से गठित की गई कमेटी की आज पहली बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि यह मीटिंग पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली में उनके आवास पर होने जा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल