‘पूरे देश को बिहार बना दें’: पीयूष गोयल ने वापस ली संसद में की गई टिप्पणी, मनोज झा ने की माफी की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2022। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बिहार पर की गई टिप्पणी को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उनका इरादा राज्य या इसके लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। वाणिज्य और उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने कहा कि अगर बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह तुरंत बयान वापस लेते हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैं स्पष्ट कर दूं कि बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का बिल्कुल कोई इरादा नहीं है और अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस ले लेता हूं। यह किसी के साथ किसी दुर्भावना से नहीं किया गया था। 

 आरजेडी सांसद मनोज झा ने की थी माफी की मांग
बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा से आरजेडी सांसद मनोज झा जिन्होंने बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर भाजपा नेता से माफी की मांग की थी। मनोज झा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे’। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। झा ने पत्र में लिखा कि किसी को विश्वास नहीं होगा कि उच्च सदन के नेता जैसा व्यक्ति देश के महानतम राज्यों में से एक के बारे में ऐसी राय रखता है। गोयल का यह बयान बिहार के प्रति केंद्र के अपमानजनक दृष्टिकोण का व्यक्त करता है। 

गोयल के इस बयान पर हुआ था बवाल
बता दें कि गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब देते हुए कहा कि ‘‘इनका वश चले तो पूरे देश को बिहार बना दें।’ इससे पहले, राजद, जद(यू) कांग्रेस, झाखंड मुक्ति मोर्चा, शिव सेना के बिहार के सांसदों ने गोयल की टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। जद(यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गोयल की टिप्पणी से बिहार की जनता आहत हुई है।

तेजस्वी का पीयूष गोयल पर हमला, कहा-  ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं 
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम झूठ नहीं कह रहे हैं कि बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है। केंद्र बिहार के विकास के लिए सहयोग नहीं कर रही।  संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार पर टिपण्णी की। हमने इसका विरोध किया है और मांग की है कि पीयूष गोयल को माफी मांगनी चाहिए। ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं और इनके मन में बिहार के प्रति कितनी घृणा है ये सामने आ चुका है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सीमा विवाद पर कर्नाटक के प्रस्ताव 10 गुना ज्यादा प्रभावी प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 3 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी सरकार अगले हफ्ते सीमा विवाद पर ऐसा प्रस्ताव लाएगी, जो कर्नाटक के प्रस्ताव से कहीं ज्यादा प्रभावी होगा। महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री देसाई ने […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम