महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सीमा विवाद पर कर्नाटक के प्रस्ताव 10 गुना ज्यादा प्रभावी प्रस्ताव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 3 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी सरकार अगले हफ्ते सीमा विवाद पर ऐसा प्रस्ताव लाएगी, जो कर्नाटक के प्रस्ताव से कहीं ज्यादा प्रभावी होगा। महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री देसाई ने कहा कि प्रस्ताव को राज्य विधानसभा में सोमवार को पास करा लिया जाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा ने गुरुवार को ही महाराष्ट्र के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें कहा गया था कि कर्नाटक के हितों की रक्षा की जाएगी और पड़ोसियों को एक भी इंच जमीन नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की तरफ से बढ़ाए गए इस प्रस्ताव में महाराष्ट्र की तरफ से बेलगावी को लेकर बार-बार पैदा किए जा रहे विवाद की भी आलोचना की गई। इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कराया गया था। 

नागपुर में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान देसाई ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में बासवराज बोम्मई ने जो फैसला हुआ, उसका सम्मान नहीं किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ही इस मामले को बातचीत से सुलझाना चाहते थे।”

देसाई ने कहा, “प्रस्ताव पास होने के बाद हम केंद्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र के नेताओं को कर्नाटक में न जाने देने की अनुमति को लेकर शिकायत करेंगे।” गौरतलब है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए महाराष्ट्र की तरफ से जो कमेटी बनाई गई है, देसाई उसके भी सदस्य हैं।

Leave a Reply

Next Post

'प्रधानमंत्री की वन नेशन-वन हेल्थ सोच पर करेंगे काम', कोरोना से निपटने की तैयारी पर बोले सिंधिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 दिसंबर 2022। देश में कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुरुवार को कोरोना की तैयारियों के संबंध में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक