जिम के अंदर चली गोलियां, लास वेगास दहल उठा: दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हमलावर भी ढेर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 17 मई 2025। अमेरिका के मशहूर शहर लास वेगास में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां शुक्रवार दोपहर एक जिम के अंदर अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। जहां लोग रोज़मर्रा की एक्सरसाइज़ में जुटे थे, वहीं कुछ ही पलों में गोलियों की आवाज़, चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना लास वेगास एथलेटिक क्लब में हुई, जो शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंडरशेरिफ एंड्रयू वॉल्श ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया था और नॉर्थ रेनबो बुलेवार्ड पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।

पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि की कि गोलीबारी के संदिग्ध को भी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी क्लाउडियो विगानी ने बताया, “लोग चिल्ला रहे थे – बाहर निकलो, बाहर निकलो… तभी मैंने मशीन के पास एक मृत व्यक्ति को देखा।” घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है और जांच जारी है। अधिकारियों ने हमले के पीछे की मंशा जानने के लिए कई एंगल से जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ने पुष्टि की है कि उन्होंने चार घायलों को भर्ती किया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

गाजा में इजराइल ने की भयंकर एयर स्ट्राइक, 31 बच्चों समेत 108 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 17 मई 2025। पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात गंभीर हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के क्षेत्रीय दौरे के समापन के बीच गाजा में इजराइल के भीषण हवाई हमलों में शुक्रवार को कम से कम 108 लोगों की मौत हो गई, […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां