झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह का कहर: पांच दिन में 12 से ज्यादा वारदात, निर्दोष बन रहे भीड़ का शिकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 20 फरवरी 2026। झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने गंभीर रूप ले लिया है। बीते पांच दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 12 से अधिक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें महज शक के आधार पर भीड़ ने निर्दोष लोगों पर हमला कर दिया। ताजा मामला राजधानी रांची से आई है। जहां भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों को पीट दिया।

रांची के एदलहातु इलाके में तीन लोगों की पीटाई
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रांची के एदलहातु इलाके में बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों को भीड़ ने घेरकर पीट दिया। दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो से एक बच्चे के साथ जा रहे थे। बच्चा रो रहा था, तभी किसी ने बच्चा चोरी का शोर मचा दिया। अफवाह फैलते ही लोग जुटने लगे और बिना किसी पुष्टि के ऑटो रुकवाकर तीनों को नीचे उतार लिया। देखते ही देखते भीड़ ने मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने बचाई तीनों की जान
सूचना मिलने पर बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर तीनों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में किसी संगठित बच्चा चोरी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाह
राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप पर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।  धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह, रामगढ़, लातेहार और बोकारो में भी भीड़ द्वारा संदेह के आधार पर लोगों की पिटाई की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या
चतरा जिले के पिपरवार में तीन दिन पहले बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वहीं बुधवार को धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में भीड़ ने बच्चा चोर होने की अफवाह पर दो महिलाओं पर हमला कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समय रहते बचा लिया। 16 फरवरी को बोकारो में बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने के आरोप में छह महिलाओं के साथ मारपीट की गई। पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील
झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर बिना पुष्टि के कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्प

शेयर करेश्रमदान से करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक जनजातीय संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ, प्रमुख सचिव ने किया संग्रहालय का निरीक्षण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 फरवरी 2026। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का आज प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक