अगस्त में लॉन्च होगा पहला गगनयान मिशन, इसरो अध्यक्ष ने कहा- अगले साल मानव रहित मिशन की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनू 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अगस्त के अंत में लॉन्च किया जाएगा, जबकि मानव रहित मिशन अगले साल लॉन्च होगा। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) में एक कार्यक्रम के मौके पर सोमनाथ ने कहा, गगनयान मिशन के लिए हमने एक नया रॉकेट बनाया है जो श्रीहरिकोटा में तैयार है। क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। मुझे बताया गया है कि इस महीने के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा और सभी परीक्षण कर लिए जाएंगे। परियोजना के हिस्से के रूप में ‘कक्षा में मानव रहित मिशन’ अगले साल की शुरुआत में होगा। 2024 की शुरुआत में, हमारे पास कक्षा में मानवरहित मिशन होगा और वहां से इसे सुरक्षित वापस लाना है, जो तीसरा मिशन होगा। वर्तमान में हमने इन तीन मिशनों को निर्धारित किया है। एजेंसी

परम विक्रम-1000 का किया शुभारंभ
सोमनाथ ने पीआरएल में हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) वाले सुपर कंप्यूटर परम विक्रम-1000 का शुभारंभ किया। यह वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे विक्रम-100 से 10 गुना तेज है। सोमनाथ ने कहा, अब पीआरएल वैज्ञानिकों के पास अनुसंधान कार्य के लिए अपने मॉडल और कंप्यूटर सिमुलेशन चलाने की बेहतर क्षमता है।

गगनयान के क्रू सदस्यों की सुरक्षा सबसे अहम चुनौती
सोमनाथ ने कहा, गगनयान के क्रू सदस्यों की सुरक्षा सबसे अहम है। इसके लिए हम दो अतिरिक्त चीजें कर रहे हैं। पहला, क्रू एस्केप सिस्टम और दूसरा, एकीकृत वाहन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली। क्रू एस्केप एक पारंपरिक इंजीनियरिंग समाधान है, जिसमें कंप्यूटर पता लगाता है। वहीं, दूसरी प्रणाली अधिक बुद्धिमान है जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के बोर्ड पर निर्णय लेती है।

Leave a Reply

Next Post

माकपा ने मणिपुर हिंसा पर पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा कर रही विभाजनकारी राजनीति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 23 जून 2023। मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा पर राजनीति […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय