भाजपा को बड़ा झटका, एक वर्तमान और पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 02 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कांग्रेस में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एक साथ भाजपा समेत अन्य दलों के 9 नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी नेताओं ने एक वर्तमान विधायक और एक पूर्व विधायक शामिल है। 

भंवर सिंह शेखावत- भंवर सिंह शेखावत भाजपा से विधायक रह चुके है। पिछली बार वह बदनावर से राज्यवर्धन दत्तीगांव से चुनाव हार गए थे। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दत्तीगांव भाजपा में शामिल हो गए। शेखावत दत्तीगांव के भाजपा में आने का विरोध कर रहे थे। शेखावत बदनावर से टिकट की मांग कर रहे थे। इसके बाद से उनकी कांग्रेस में जाने क अटकलें लग रही थी। शेखावत का कहना है कि उन्होंने भाजपा नहीं छोड़ी, उनको पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 

वीरेंद्र रघुवंशी- शिवपुरी की कोलारस सीट से वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक है।  उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। रघुवंशी ने क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात करने के गंभीर आरोप लगाए थे। 

चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा- झांसी से दो बार सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के बेटे चंद्रभूषण सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। वह दो बार ललितपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। बुंदेला का बुंदेलखंड की छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में प्रभाव है। 

डॉ आशीष अग्रवाल गोलू- दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भंजा डॉ. आशीष अग्रवाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता लेने की बात कही है। 

अंशु रघुवंशी- गुना से अंशु रघुवंशी भी कांग्रेस में शामिल हुई। अंशु के पिता देवेंद्र रघुवंशी दो बार विधायक रहे है। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी। 

यह लोग भी हुए शामिल 
कटनी से छेदीलाल पांडे शिवम पांडे, शिवपुरी से अरविंद धाकड़, भिंड से डॉ. केशव यादव, नर्मदापुरम से महेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द: कल से 13 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 02 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रेलवे बोर्ड ने डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के चलते फिर से 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया हैं। ये गाड़ियां तीन से 12 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं