इंग्लैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुने गए भुवनेश्वर कुमार, सामने आई टीम इंडिया से बाहर होने की वजह

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मई 2021। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का हाल के दिनों में कम टेस्ट मुकाबले खेलना इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहीं करने का कारण रहा है। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की थी। टीम में छह तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं की नजरों से गायब
भुवनेश्वर को टीम में शामिल नहीं करने का अहम कारण लंबे समय तक उनका इस प्रारूप में नहीं खेलना रहा है। सूत्र ने कहा, ‘चयनकर्ताओं को लगता है कि भुवनेश्वर लंबे प्रारूप में खेलने के लिए अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है विशेषकर लंबे दौरे के लिए।

2018 के बाद से नहीं खेला कोई टेस्ट
भारतीय तेज गेंदबाजों ने हाल के दिनों में बेहतर प्रदर्शन किया था। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उम्दा प्रदर्शन किया था। भुवनेश्वर ने जनवरी 2018 के बाद से प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2018 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद भुवनेश्वर को सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए चुना गया, लेकिन टेस्ट मैचों के लिए उन्हें फिट नहीं समझा गया।

पिछले आईपीएल में लगी थी चोट
भुवनेश्वर को आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट लगी थी, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल नहीं हो सके थे। भुवनेश्वर ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से वापसी की थी, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुना गया था, उन्होंने तीन वनडे में छह विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर ने चार विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉल्टिंग, इंग्लैंड दौरे के बाद लेंगे संन्यास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव क्राइस्टचर्च 12 मई 2021। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉल्टिंग इस साल जून में इंग्लैंड दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वह इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेंग और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के खिलाफ खेलेंगे। यह उनका आखिरी […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस