बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत: आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का पारा 3 डिग्री…2013 के बाद सबसे कम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2013 के बाद सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री  सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा।

दिल्ली-नोएडा में 15 तक स्कूल बंद
भीषण ठंड को देखते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में 8वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद में भी 8वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

  • दिल्ली में तेज धूप खिलने के बाद भी कड़ाके की ठंड रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 18.8 डिग्री रहा
  • मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है

Leave a Reply

Next Post

पूर्व नौसेना प्रमुख को साबित करनी होगी नागरिकता, एसआईआर का नोटिस जारी; चुनाव आयोग को दिए सुझाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पणजी 12 जनवरी 2026। चुनाव आयोग ने नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) को नोटिस जारी कर उन्हें चुनावी सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपनी पहचान साबित करने के लिए बैठक में शामिल होने को कहा है। सेवानिवृत्त […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल