पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज: फोन-पे बैलेंस के लालच में की नाबालिग की हत्या, फिर आरोपी ने जंगल में दफनाया शव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धार 21 मई 2026। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मोबाइल में फोन-पे के बैलेंस के लालच में की गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को मिट्टी में दबा दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चे के साथ एक संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी राहुल पिता मुन्नालाल, उम्र 31 वर्ष, ने हत्या करना कबूल करते हुए शव को जंगल में दफनाने की जानकारी दी। पुलिस जंगल पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर नाबालिग का नरकंकाल मिट्टी से बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने डिजिटल वॉलेट में मौजूद पैसों के लालच में वारदात को अंजाम दिया था।

यह था मामला
दरअसल, पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय बालक 11 मई को लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां बालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कपिला चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से नाबालिग का नरकंकाल बरामद किया।

बैलेंस ने बिगाड़ी नीयत
जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग आरोपी को पहले से जानता था। कपिला चौराहे के पास एक होटल पर दोनों मिले थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने बालक के मोबाइल में फोन-पे का बैलेंस देखा। सात हजार रुपए का बैलेंस देखकर आरोपी की नीयत बदल गई और उसने नाबालिग से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जब बालक ने पैसे भेजने से इनकार किया तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गणेश तोल कांटे के पीछे सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए मृतक के मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया।

डेढ़ फीट गड्ढे में दबाया शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीथमपुर स्थित कपिला चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में पत्थरों से मिट्टी हटाकर शव को डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। घटना के बाद आरोपी फिर घर आ गया और सामान्य जीवन जीने लगा। इधर पुलिस तलाश करते हुए जंगल में पहुंची तो नाबालिग का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शरीर के सभी अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिए हैं, जहां से रिपोर्ट आना बाकी है।

जानें क्या बोले-थाना प्रभारी?
ओमप्रकाश अहिर, (थाना प्रभारी, सेक्टर-1 थाना, पीथमपुर) ने कहा, “शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।”

Leave a Reply

Next Post

सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़ 30 युवक फरार, स्टाफ के साथ की थी बदसलूकी और धक्का-मुक्की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मोगा 21 मई 2026। मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम 7.30 बजे करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के बाद गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ