इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 25 अक्टूबर 2026। इंदौर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। तापमान में इस अंतर के कारण दिन और रात के मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है।

रविवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन धूप तेज होने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। दिन में लोगों को अब भी पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। रविवार को इंदौर जिले में कहीं भी बूंदाबांदी नहीं हुई। हवा की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

फिलहाल शहर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है। मौसम साफ रहने के कारण दृश्यता भी ठीक बनी हुई है। न्यूनतम दृश्यता चार किलोमीटर दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बारिश भी दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक महसूस होने की संभावना है, हालांकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है।

 

Leave a Reply

Next Post

जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात

शेयर करेलेकिन शनिवार-रविवार को यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी इंडिया रिपोर्टर लाइव जैसलमेर, 25 अक्टूबर 2026। जैसलमेर में आज 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल हवाई सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन एयर इंडिया की विशेष उड़ान दिल्ली से जैसलमेर पहुंचेगी। इसके साथ ही, 26 अक्तूबर से इंडिगो भी […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश