केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा- भारत वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा में विश्वास करता है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा में विश्वास करता है। कान्हा शांति वनम में स्वास्थ्य और भलाई के लिए एकीकृत दृष्टिकोण 2022 की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह देश न केवल अपने देशवासियों बल्कि, दुनिया के अन्य लोगों की भी मदद करता है। मंत्री ने कहा, हमने कीमतों में बढ़ोतरी किए बिना लॉकडाउन के दौरान 150 देशों को दवाएं भेजीं। 

दुनिया ने महसूस किया कि भारत संकट के समय उनके साथ खड़ा रहा। विश्व के कई देशों ने माना कि मुसीबत के समय में भारत पर भरोसा किया जा सकता है। नागरिकों के स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए मांडविया ने कहा कि विकास केवल बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं है। देश की समृद्धि के लिए नागरिकों का स्वास्थ्य प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारे सभी शास्त्रों ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्व दिया है और इसके चारों ओर एक जीवन शैली तंत्र निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Next Post

अर्जेंटीना को जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- मेसी के करोड़ों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत से खुश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022। कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इसी के साथ अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग