श्रेया म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट के दो नए भक्ति गीतों ‘मैया का गुणगान करो’ और ‘तेरे दर का पुजारी जगदम्बे’ की भव्य लॉन्चिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ/मुंबई 19 अक्टूबर 2024। श्रेया म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले दो नए भक्ति गीतों ‘मैया का गुणगान करो’ और ‘तेरे दर का पुजारी जगदम्बे’ की भव्य लॉन्चिंग आज राजधानी लखनऊ में की गई। नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति रस से सराबोर इन गानों का अनावरण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होगी। ‘मैया का गुणगान करो’ को गायक गोलू डी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके गीतकार मुकेश राज और संगीतकार हिमांशु कुमार दीपक हैं। इस गीत का निर्देशन पंछी जालोनवी ने किया है। वहीं, ‘तेरे दर का पुजारी जगदम्बे’ को सुरभि सिंह ने गाया है। इस भक्ति गीत के गीतकार और संगीतकार भी हिमांशु कुमार दीपक हैं और इसका निर्देशन भी पंछी जालोनवी ने ही किया है। गानों की लॉन्चिंग के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां श्रेया म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट के क्रिएटिव हेड हेमंत कुमार राय ने बताया, “नवरात्रि के दौरान वातावरण भक्तिमय होता है और इन भक्ति गीतों को सुनकर लोग आध्यात्मिकता की अनुभूति करेंगे। ये गाने बेहद कर्णप्रिय हैं और श्रोताओं को बेहद पसंद आएंगे।” इन दोनों भक्ति गीतों का निर्माण संगीता राय ने किया है, सह-निर्माता श्रेया राय हैं। वहीं, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर डी. तात्या और पी. महेश्वर हैं।

इस मौके पर श्रेया फाउंडेशन द्वारा कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम ‘श्रेया हेल्थ इंश्योरेंस प्रोग्राम’ भी लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत श्रेया ग्रुप के कर्मचारियों को 3 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा मिलेगी। वहीं, लीडर्स के लिए यह राशि 2 से 10 लाख तक होगी। श्रेया ग्रुप के कस्टमर्स को 2 से 3 लाख तक की बीमा योजना का लाभ मिलेगा। बीमा कंपनी द्वारा इस बीमा की राशि भरी जाएगी और इससे 20,000 से अधिक अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी।

इससे पहले श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनीज के तेलीबाग स्थित नए कार्यालय का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस आयोजन ने श्रेया ग्रुप के सामाजिक और व्यावसायिक योगदान को और अधिक मजबूत किया है, और आने वाले समय में इसकी छवि को और ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा सदस्य एनके प्रेमचंद्रन ने जीआईटीएएम विश्वविद्यालय में चेंजमेकर्स की सभा को संबोधित किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 19 अक्टूबर 2024। जीआईटीएएम विश्वविद्यालय को एन.के. की मेजबानी करने का सम्मान मिला। केरल के कोल्लम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य प्रेमचंद्रन, छात्रों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के सदस्यों को संबोधित करने के लिए हैदराबाद परिसर में विश्वविद्यालय के चेंजमेकर्स के लिए एक विशेष सत्र में उपस्थित […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल