सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट में किया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण, एएमयू में कोरोना को लेकर बैठक जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीगढ़ 13 मई 2021। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एएमयू के क्रिकेट ग्राउंड पर उतर गया है। सीएम योगी यहां से सीधा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान में सीएम ने सूचनाओं के आदान-प्रदान, कोविड मरीज़ो के रिकॉर्ड, आइसोलेशन की स्थिति व कोविड से बचाव की व्यवस्थाओं पर सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद रहे। यहां से सीधे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में बैठक करने पहुंचे।  प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों और एएमयू वीसी व अन्य चिकित्सकों के साथ सीएम योगी की बैठक जारी है। सीएम योगी अलीगढ़ में लगभग तीन घंटे का वक्त गुजारेंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक वह कोरोना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंडलीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा कर रहे हैं। 

वहीं, सीएम योगी के अलीगढ़ आगमन पर उनको काले झंडे दिखाने की घोषणा करने के बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया है। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को ऑक्सीजन की कमी, दवाओं की किल्लत व महामारी नियंत्रण में सरकार की विफलता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का एलान किया था। 

युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान घर में नजरबंद

इसके अलावा उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान को पुलिस ने घर में ही नजरबंद किया। कांग्रेस नेता ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर उनको काले झंडे दिखाएंगे। कुछ अन्य कांग्रेसियों को भी घर में नजरबंद किए जाने की सूचना है।

युवा कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान को पुलिस ने किया नजरबंद

सीएम योगी के अलीगढ़ आगमन पर काले झंडे दिखाने का एलान करने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और चर्चित युवा नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट को सिविल लाइन पुलिस ने सुबह से ही नजरबंद कर लिया है। जियाउर्रहमान ने कहा है कि पुलिस भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रही है। यूपी में लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से मर रहे हैं और सीएम योगी खानापूर्ति के लिए दौरे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- बढ़ती उम्र के साथ बदल गया है शरीर, अगर कहूं फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठ होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका शरीर अब पहले की तरह नहीं हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि जिस तरह से उनकी बॉडी को जज किया जाता है, इससे वह परेशान हो जाती हैं। […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल