प्रियंका चोपड़ा बोलीं- बढ़ती उम्र के साथ बदल गया है शरीर, अगर कहूं फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठ होगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका शरीर अब पहले की तरह नहीं हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि जिस तरह से उनकी बॉडी को जज किया जाता है, इससे वह परेशान हो जाती हैं। उनका कहना है कि उनका शरीर जैसा है, उन्होंने इसे वैसे स्वीकार करना सीख लिया है।

प्रियंका बोलीं पड़ता है फर्क

प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। अब वह 38 साल की हैं। Yahoo Life से बातचीत में प्रियंका ने बताया, मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। उम्र बढ़ने के साथ मेरे शरीर में बदलाव आए हैं, जैसा कि सबके शरीर के साथ होता है। इसे मुझे दिमागी तौर पर भी स्वीकार करना ही था कि ठीक है, चलो अब मेरा शरीर ऐसा दिखता है, अब मैं ऐसी दिखती हूं। ठीक है, मैं अपने अभी के शरीर के साथ हूं ना कि 10 या 20 साल के शरीर के साथ।

पीसी बोलीं, मिलता है आत्मविश्वास

प्रियंका आगे बताती हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है और आपको आत्मविश्वास देता है कि आप कैसे दिखते हैं इसके बाद क्या कर पा रहे हैं। मैं हमेशा सोचती हूं कि मैं क्या कर पा रही हूं? मेरा उद्देश्य क्या है? आज मुझे जो काम मिला था क्या उसे ठीक से कर पा रही हूं। प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनके आत्मविश्वास और लोगों को इम्प्रेस करने की काबिलियत का उनकी बॉडी से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान से मिलने आये भूटान के फैन की चमकी किस्मत, 'राधे' में मिल गया ये खास रोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान को कोई ‘भाईजान’ तो कोई ‘सल्लू’ कहकर बुलाता है। आज सलमान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज़ होने की पूरी तैयारियों में हैं। ईद के मौके पर सलमान ने फैन्स […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज