केन्द्रीय केबिनेट सचिव ने जन स्वास्थ्य और कोविड-19 को लेकर राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 सितम्बर 2021। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर देश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा जन स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, डिविजनल कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं स्वास्थ्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
केबिनेट सचिव ने देश में संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए राज्यों के अस्पतालों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, ऑक्सीजन सर्पोटेड बैड, आई.सी.यू., वेन्टीलेटर्स, ऑक्सीजन कन्टेनर्स की व्यवस्था सहित कोविड-19 टीकाकरण, कोविड गाईड लाइन के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में कोविड गाईड लाइन को अपनाने के लिए नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग लेने के लिए अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 सितम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया । इस योजना  के तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में  चरणबद्ध रूप से कुल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग