सरकार की मंजूरी के बाद 8 साल में तैयार होगा ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक संस्करण, विनाश करने में सक्षम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। सरकार की मंजूरी मिलने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस आठ साल में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाइपरसोनिक संस्करण तैयार कर सकता है। इसके बाद सेना दुश्मन के ठिकानों पर और तीव्रता से हमला करने में सक्षम होगी। बलों ने हाइपरसोनिक मिसाइलों और बमों की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऐसे हथियारों की सफलता को देखकर इसकी जरूरत और अधिक महसूस की जा रही है। ब्रहमोस के अधिकारियों ने बताया, अगर हमें हाइपरसोनिक मिसाइल चाहिए तो सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे विकसित करने में हमें सिर्फ आठ साल लगेंगे। मिसाइल पहले से ही करीब 3,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है। इसका हाइपरसोनिक संस्करण दुश्मन के शिविरों का बहुत तेज गति से विनाश करने में सक्षम होगा।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने रक्षा बलों के साथ मिसाइल को कई बार उन्नत कर उसकी रेंज में काफी वृद्धि की है। परीक्षण-फायरिंग में ब्रह्मोस की सफलता दर ने भारत-रूसी संयुक्त उद्यम फर्म को इसे फिलीपींस जैसे देशों में निर्यात करने में मदद की है। कई अन्य देशों ने इस मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखाई है। भारत की तीनों सेनाएं इस मिसाइल प्रणाली के विभिन्न संस्करणों का संचालन करती हैं।

Leave a Reply

Next Post

आज से शुरू होगा यूएनजीए का आपात सत्र, रूस पर प्रस्ताव से पहले भारत को मतदान के लिए मनाने में जुटा फ्रांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। फ्रांस भारत को यूक्रेन में एक साल से जारी रूसी युद्ध पर अपना रुख बदलने के लिए राजी करने के लिए बातचीत कर रहा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, फ्रांस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस सप्ताह […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए