आज से शुरू होगा यूएनजीए का आपात सत्र, रूस पर प्रस्ताव से पहले भारत को मतदान के लिए मनाने में जुटा फ्रांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। फ्रांस भारत को यूक्रेन में एक साल से जारी रूसी युद्ध पर अपना रुख बदलने के लिए राजी करने के लिए बातचीत कर रहा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, फ्रांस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस सप्ताह पेश किए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव पर मतदान करने का आग्रह किया है। इस प्रस्ताव के जरिये युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने माना कि ज्यादा संभावना यही है कि भारत इस बार भी मतदान से दूर रहेगा।

अब तक, नई दिल्ली ने यूएनजीए या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध की आलोचना करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर मतदान करने से इन्कार किया है। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था। बुधवार से शुरू होने वाले आपात सत्र में सभी की निगाहें इस पर होंगी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 देश उस प्रस्ताव पर कैसे मतदान करते हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता और स्थायी शांति पर जोर देगा। इससे पहले अक्तूबर 2022 में, 143 यूएनजीए सदस्यों ने यूक्रेन के क्षेत्रों पर रूस के कब्जे की निंदा करने के लिए मतदान किया था। रूस समेत पांच देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत उन 35 देशों में शामिल था, जो मतदान से दूर रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि हम जानते हैं भारत के किसी एक या दूसरे पक्ष में शामिल होने की संभावना नहीं है। यह हमेशा संतुलन का प्रश्न रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी राजनयिक भारत के राजनीतिक नेताओं के संपर्क में हैं और सभी यूएनजीए सदस्यों को कई देशों की ओर से प्रायोजित प्रस्ताव के मसौदे को भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है। इसी के साथ अब तक भारतीय मूल के दो लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नामांकन […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह