पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, लेकिन शर्तें लागू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 17 अप्रैल 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनावी वादा निभाया और राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है। सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने 31 दिसंबर तक के कुछ बिजली बिलों को माफ  करने का फैसला भी किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर कोई घर दो महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करता है, तो उन्हें पूरे बिल का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे परिवार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, लेकिन अगर ये दो महीनों में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करते हैं तो केवल अतिरिक्त बिल ही चुकाना होगा।

खास बात है कि इन परिवारों को पहले 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ नहीं बढ़ाए जाएंगे और कृषि क्षेत्र के लिए भी मुफ्त बिजली जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला 80 फीसदी परिवारों के लिए फायदेमंद होगा।

मान ने दावा किया है कि पंजाब में करीब 73 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 61 लाख लोगों को फायदा होगा। सरकार ने 2 KW लोड बिजली वाले 31 दिसंबर 2021 तक के बिल माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘लोगों को मुफ्त और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में ट्रांसमिशन लॉस, कोयला की कमी और कानूनी मुद्दों जैसी अड़चनें हैं। हम इन्हें दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

रणबीर-आलिया ने लिए सात फेरे, इंडिया रिपोर्टर लाइव का विशेष फोटोग्राफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अप्रैल 2022। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक