उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के निलावराम में किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 मार्च 2021। उद्योग एवम् आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के बालक आश्रम नीलावरम में मुस्कान पुस्तकालय और सभा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर बालक आश्रम के छात्रों को आश्रम परिसर में नव निर्मित अतिरिक्त भवन में रीडिंग कार्नर और चर्चा परिचर्चा हेतु सभा कक्ष की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने नीलावरम ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्री वाल सहित विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर श्री लखमा ने नीलावरम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास की पहचान वहां के निर्माण कार्यों, सड़क, तालाब, मंदिर एवम् जनता से होती है। ग्रामीण विकास कार्यों के आई तेजी से सुकमा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यहां के नौजवान अब पढ़ाई को लेकर ज्यादा सचेत और संकल्पित है, जिसे पूर्ण करने के लिए मंत्री श्री लखमा ने आगामी वर्षों में नीलावरम में हाई स्कूल खोलने का आश्वासन दिया।

मंत्री श्री लखमा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन के लिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क, आम जन जीवन के लिए बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता होती है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों इलाकों में सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी बघेल सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव सहित अन्य अधिकारीगण एवम् ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की तैयारी शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 मार्च 2021। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर भिलाई, दुर्ग को शासन द्वारा अधिग्रहित किए जाने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस