आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए साझेदारी बढ़ाएंगे भारत-किर्गिस्तान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। भारत और मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान ने आतंक का मुकाबला करने और कट्टरपंथ से निपटने और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए साझेदारी को तेज करने पर सहमति व्यक्त की है। द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय बिश्केक में दूसरी सुरक्षा वार्ता में लिया गया।  दो दिवसीय 17 और 18 जुलाई की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विक्रम मिस्री ने किया, जबकि किर्गिज़ गणराज्य की सुरक्षा परिषद के सचिव मराट मुकानोविच इमानकुलोव ने किया।

मिस्री ने किर्गिज़ गणराज्य के विदेश मंत्री झीनबेक कुलुबाएव से भी मुलाकात की। बिश्केक में भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा वार्ता में चर्चा आपसी चिंता के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, अफगानिस्तान की स्थिति सहित दोनों देशों के सामने आने वाले खतरों और चुनौतियों पर केंद्रित थी। भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने इन मामलों पर विचारों की समानता की सराहना की और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि संबंधित संगठनों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए और कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसमें आतंकवाद-निरोध, कट्टरपंथ से मुकाबला, नशीले पदार्थों पर नियंत्रण और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही सदन के दो मौजूदा और 11 पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान