Birthday Special: महेंद्र सिंह धौनी तो कुछ नहीं सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड भी तोड़ चुके हैं रिषभ पंत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने बहुत जल्दी दिग्गज महेंद्र सिंह धौनी की जगह को भर दिया है। शुरुआती मुकाबलों में औसत प्रदर्शन करने की वजह से उनकी भूमिका पर जरूर सवाल खड़े हुए थे लेकिन काफी कम समय में इस युवा ने अपने खेल में सुधार कर वापसी की। आज पंत टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर हैं और तीनों ही फार्मेट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस खिलाड़ी ने छोटे से करियर में कुछ ऐसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जो आजतक किसी और भारतीय विकेटकीपर ने हासिल नहीं की थी। 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रूड़की में जन्में रिषभ पंत आज (सोमवार) को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरवरी 2017 में टी20 इंटरनेशनल से करियर की शुरुआत करने वाले पंत ने वनडे और टेस्ट में अपनी काबिलित को साबित किया। टेस्ट में तो उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतक जमाकर इतिहास रच दिया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी एशिया में उनके बड़ा टेस्ट स्कोर आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया। उन्होंने पिछले साल रिकार्ड तोड़कर इसे अपने नाम कर लिया है।

सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड टूटा

रिषभ पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसी दौरे पर उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया। टेस्ट करियर की महज छठी पारी में ही पंत ने ओवल टेस्ट 114 रन की शानदार पारी खेली। इस शतक को जमाने के वक्त पंत की उम्र 21 साल 91 दिन की थी। सचिन ने 23 साल 71 दिन में सेना कंट्री (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया) में शतक जमाया था। सबसे कम उम्र में सेना देश के खिलाफ शतक लगाने के मामले में पंत ने सचिन को पीछे छोड़ दिया।

एशिया के नंबर एक विकेटकीपर

पंत एशिया के एक मात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने आस्ट्रेलिया में 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पाकिस्तान के विकेटकीपर रिजवान ने आस्ट्रेलिया में 95 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में टाप 10 में पहुंचने वाले रिषभ पंत पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

आइपीएल में भी शानदार रिकार्ड

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले पंत ने पिछले कुछ सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले युवा बल्लेबाज हैं। टूर्नामेंट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी पंत हैं। आईपीएल इतिहास के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 600 से ज्यादा रन बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

LAC पर चीन ने तैनात कर रखे हैं अपने विमान, जवाब देने के लिए IAF तैयार: एयरफोर्स चीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। भारतीय वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट तीन एयरबेस पर चीन ने अपने विमान तैनात कर रखे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रैगन लगातार अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सीमा पर बढ़ा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक