नतीजों के बाद चिदंबरम ने मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा; बोले- इस सरकार में बेरोजगरी, महंगाई चरम पर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2024। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद ही स्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार बरोजगारी और महंगाई को कम करने में नाकाम रही है। 

बहुमत के आंकडे़ से भाजपा 32 सीटें दूर रही
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कुल 240 सीट मिलीं, जो कि बहुतम के आंकड़े 272 से 32 सीटें दूर है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को सरकार बनाने के लिए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी पर निर्भर रहना होगा। 

‘भाजपा ने खुद के लिए 370 का लक्ष्य रखा और 240 सीटें मिलीं’चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अब सत्ता छोड़ देनी चाहिए। पिछली बार भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं और इस बार 370 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन पार्टी 240 के आसपास ही सिमट गई। मोदी सरकार ने लोगों के दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई को स्वीकार नहीं किया। मोदी सरकार में बेरोजगारी और महंगाई दोनों चरम पर हैं। 

‘जनता ने बता दिया उन्हें नई सरकार चाहिए’

चिदंबरम ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के जनमत से स्पष्ट हो गया है कि वो नई सरकार चाहते हैं। राजनीतिक पार्टियों को जनता के फैसले का सम्मान करते हुए नई सरकार बनानी चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने एनडीए के 400 पार का दावा किया था लेकिन वो 240 पर ही सिमट गए। हालांकि कांग्रेस को लेकर चिदंबरम का कहना है कि 99 सीटें जीतने के साथ ही कांग्रेस में काफी मजबूती हुई है। 

मोदी बोले- यह ‘सबके साथ, सबके विकास’ की जीत

TRAलोकसभा चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर संबोधित करते हुए कहा, ‘एनडीए को एकबार फिर से बहुमत देने के लिए जनता का बहुत धन्यवाद, आपने हम पर एक बार फिर विश्वास जताया है। यह ‘सबसे साथ और सबके विकास’ की जीत है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है।’

Leave a Reply

Next Post

असम में बाढ़ से हाल-बेहाल: सात और लोगों की हुई मौत, नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक प्रभावित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2024। असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और लोगों की जान चली गई, जबकि नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण सोनाई में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग