आखिरकार खत्म हुआ अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन, सदन से पारित बिल पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 13 नवंबर 2025। अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस ने शटडाउन खत्म करने वाले विधेयक को पारित किया। जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही 43 दिन तक चला शटडाउन खत्म हो गया। शटडाउन खत्म करने के समझौते के तहत बीते 43 दिनों में नौकरी से निकाले गए संघीय कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर बहाल किया जाएगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी को झुकना पड़ा
प्रतिनिधि सदन में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने 222-209 के मतों से विधेयक पारित करा लिया। सीनेट पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी थी और अब बस राष्ट्रपति ट्रंप के भी हस्ताक्षर हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने विधेयक पारित होने को बहुत बड़ी जीत बताया। गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी किफायती देखभाल कानून के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य कवरेज के लिए टैक्स क्रेडिट बढ़ाने की मांग कर रही थी। इस साल के अंत में यह टैक्स क्रेडिट खत्म हो रही है। अगर सरकार टैक्स क्रेडिट नहीं बढ़ाती है तो लोगों को मिलने वाला स्वास्थ्य कवरेज महंगा हो जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर शटडाउन इतना लंबा खिंचा, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी नहीं मानी और आखिरकार डेमोक्रेटिक पार्टी को ही झुकना पड़ा। 

शटडाउन समाप्त करने के लिए ये समझौता हुआ
शटडाउन खत्म करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच जो समझौता हुआ है, उसके तहत 31 जनवरी 2026 तक बिना रोक-टोक कामकाज हो सकेगा। शटडाउन खत्म करने के समझौते के तहत तीन वार्षिक व्यय विधेयकों को वित्तपोषित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी बढ़ाने के लिए दिसंबर के मध्य तक मतदान कराने का वादा किया है, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं दी है। इस विधेयक के तहत शटडाउन शुरू होने के बाद से ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के फैसले को वापस लिया गया है। साथ ही यह समझौता संघीय कर्मचारियों को जनवरी तक और छंटनी से भी बचाता है और यह गारंटी देता है कि शटडाउन खत्म होने के बाद उन्हें भुगतान किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

INS विक्रांत पर सवार तीनों सेनाओं के शीर्ष कमांडर, पोरबंदर तट पर ताकत और तालमेल का प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पोरबंदर 13 नवंबर 2025। देश की तीनों सेनाओं की एकजुट ताकत और तालमेल का शानदार प्रदर्शन गुजरात के पोरबंदर तट पर देखने को मिला, जब भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष कमांडर एक साथ विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए और उन्होंने ‘त्रिशूल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ