लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 11 जून 2025। कैलिफोर्निया का लॉस एंजिलिस शहर इन दिनों हिंसा की चपेट में है। नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद हिंसा काबू में नहीं आ रही है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति सेना की 250वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप लॉस एंजिलिस के प्रदर्शनकारियों पर जमकर भड़के और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जानवर और विदेशी दुश्मन तक कह दिया। साथ ही ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सेना तैनाती के अपने फैसले का बचाव किया और लॉस एंजिलिस को आजाद करने की बात कही।

राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस को कचरे का ढेर कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस को कचरे का ढेर कहा और कहा कि लॉस एंजिलिस पर अपराधियों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार हिंसा को खत्म करने और कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर कदम उठाएगी। ट्रंप ने कहा कि ‘हम लॉस एंजिलिस को आजाद कराएंगे और इसे फिर से साफ और सुरक्षित बनाएंगे।’ अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के बाद लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। लॉस एंजिलिस में हिंसा होते हुए कई दिन बीत चुके हैं और अभी भी हालात पूरी तरह से काबू में नहीं हैं। संघीय सरकार ने लॉस एंजिलिस में 4000 नेशनल गार्ड्स तैनात किए हैं और साथ ही 700 मरीन कमांडो भी तैनात किए गए हैं। हालांकि अभी मरीन कमांडो को प्रदर्शन वाले इलाकों में नहीं उतारा गया है। 

घरेलू मोर्चे पर सेना की तैनाती कर रहे ट्रंप
लॉस एंजिलिस हिंसा पर अब तक का सबसे उत्तेजक भाषण देते हुए ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की निंदा की। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी तीखा हमला बोला। ट्रंप, सेना का इस्तेमाल घरेलू मोर्चे पर कर रहे हैं, चाहे वो अवैध अप्रवासियों को रोकने की बात हो या फिर लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती। कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती का विरोध किया है और इसे लेकर ट्रंप औऱ न्यूसम आमने-सामने हैं। न्यूसम का कहना है कि नेशनल गार्ड्स की तैनाती करने से ही लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़की।

Leave a Reply

Next Post

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, IPL विजेता से भी अधिक मिलेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 11 जून 2025। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में इस मैच को लेकर उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले इस फाइनल की […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'