जन्माष्टमी पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई, कहा- भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने का पर्व

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। आज पूरे देश में जनमाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।  कोरोना वायरस के कारण त्योहार का उत्सव सीमित कर दिया गया है लेकिन जगह-जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद समेत कई नेताओं ने देशवासियों को जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के बारे में जानने और उनके जीवन से सीखने का पर्व है।  राष्ट्रपति कोविंद ने कहा “जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।  यह पर्व भगवान श्री कृष्‍ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।

भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. इसे पूरे देश में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। जनमाष्टमी के त्योहार को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में मनाया जाता है. लोग इस दिन व्रत रखते हैं और अपने घरों और मंदिरों को सजाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी जन्माष्टमी के कारण सोमवार और मंगलवार को चल रहे अपने रात के कर्फ्यू में ढील दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने रविवार को कहा कि उत्सव के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए, लोगों का मास्क पहनना  और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करना अनिवार्य है।

कोरोना वायरस को देखते हुए देशभर में त्योहारों के उत्सव को सीमित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी निवासियों से अपने घरों में जन्माष्टमी मनाने और शहर के मंदिरों में सभाओं से बचने का आग्रह किया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आरपी मीणा ने कहा कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

उत्‍तराखंड में बादल फटने से तबाही, तीन बच्‍चों समेत चार शव बरामद, पांच लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पिथौरागढ़ 30 अगस्त 2021। उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील और नेपाल के गांव में एक साथ बादल फटने से रविवार रात भारी तबाही मची है। धारचूला तहसील से 12 किमी दूर कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से लगे जुम्मा गांव का संपर्क शेष […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां