डूरंड कप: हैदराबाद एफसी की शानदार जीत, असम राइफल्स को 5-0 से दी शिकस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 13 सितम्बर 2021। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां मोहन बागान एथलेटिक क्लब मैदान पर असम राइफल्स को 5-0 से करारी शिकस्त देकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

इस हार से असम राइफल्स की टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गईं।  हैदराबाद को अब्दुल रबीह (सातवें), चांगते (18वें), रोहुलपुइया (21वें) और अरुण कबरबाम (27वें मिनट) ने गोल करके मध्यांतर तक टीम को 4-0 से आगे कर दिया। चांगते ने 87वें मिनट में फ्री किक पर पांचवां गोल दागा। इससे पहले कल्याणी में खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन गोकुलम केरल अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत नहीं कर पाया तथा कई मौके गंवाने के कारण उसे आर्मी रेड के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा। आर्मी रेड ग्रुप डी में चार अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है। गोकुलम ने घाना के रहीम ओसुमानु के नौवें मिनट में किए गए दर्शनीय मैदानी गोल से अच्छी शुरुआत की लेकिन वह आर्मी रेड पर दबाव नहीं बना पाया।

सेना की टीम की तरफ से पी जैन ने 30वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि बिकास थापा ने 43वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। गोकुलम के लिए शरीफ मोहम्मद ने 70वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर बराबर किया। दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन गोकुलम रहीम के गोल से जल्द ही बढ़त हासिल करने में सफल रहा लेकिन जैन के गोल से एकदम से आर्मी रेड का पलड़ा भारी हो गया। थापा के गोल से सेना की टीम मध्यांतर के समय 2-1 से बढ़त पर थी। गोकुलम ने दूसरे हाफ में आक्रामक रवैया अपनाया। उसके कप्तान शरीफ मोहम्मद के पास बीच में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन उनका शॉट क्त्रससबार से टकरा गया। हालांकि जब गोकुलम को पेनल्टी मिली तो शरीफ ने उसे कुशलता से गोल में बदला। गोकुलम ने अंतिम क्षणों में गोल करने के लिये अपनी जीजान लगा दी। उसे मौके भी मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।

Leave a Reply

Next Post

व‍िद्युत जामवाल ने किया नंद‍िता मेहतानी से सगाई का एलान, शेयर की ये रोमांटिक फोटो

शेयर करेनई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। बॉलीवुड के ऐक्शन हीरो व‍िद्युत जामवाल ने फैशन ड‍िजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया है। व‍िद्युत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नंदनी संग सगाई होने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो व‍िद्युत ने नंदिता […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां