कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, बताया नफरत फैलाने की साजिश रचने वाला देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। पाकिस्तान इन दिनों अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान कश्मीर पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में कश्मीर राग अलापा। जिसके बाद भारत ने भी उसे करारा  जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि चाहे जो भी कहे या माने, संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। 

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि हम इस प्रतिनिधिमंडल (पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल) से कुछ भी नए की उम्मीद नहीं करते हैं। जो भारत की धर्मनिरपेक्ष साख और मूल्यों खिलाफ असुरक्षा और नफरत से भरा हुआ है, जो भारत का आधार हैं। बता दें कि बीते साल नवंबर में भी पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने की नाकाम कोशिश की थी लेकिन भारत के प्रतिनिधि ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को माकूल जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के हताशा से भरे प्रयास और बहुपक्षीय मंचों का दुरुपयोग करने की बुरी आदत सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी बोले- बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई; सांसदों को दी यह हिदायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूनियन बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम