प्रशांत किशोर से नहीं बनी बात तो अब खुद ही जीत की तैयार करेगी कांग्रेस, कमजोरियों और ताकत दोनों पर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। तमाम कोशिशों के बावजूद एक बार फिर कांग्रेस और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के रास्ते अलग हो गए। पर वर्ष 2024 के चुनाव की कार्ययोजना को लेकर पिछले एक सप्ताह में हुई कई मैराथन बैठकों के जरिए प्रशांत कांग्रेस को उसकी कमजोरियों और ताकत दोनों का एहसास करा गए हैं। पार्टी इनको ध्यान में रखते हुए भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति का खाका तैयार करेगी।

पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि प्रशांत किशोर भले ही साथ ना हो, पर हम अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टी है। वह बदलावों से झिझकती है, पर अब वक्त आ गया है कि हम चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार करेंगे। पार्टी अपनी कमजोरियों को दूर कर खुद को पुनर्जीवित करने की पूरी कोशिश करेगी। राजस्थान के उदयपुर में होने वाले नव संकल्प चिंतन शिविर में संगठनात्मक बदलावों पर विस्तार से चर्चा होगी। चिंतन शिविर में संगठन पर चर्चा के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को सौंपी गई है। एक नेता ने कहा कि शिविर में जिन मुद्दों को चर्चा के लिए चुना गया है, उनमें प्रशांत किशोर की लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना का असर नजर आता है।

पार्टी मानती है कि प्रशांत किशोर के बगैर भी कांग्रेस को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसके लिए पार्टी को चुनौतियों से समझौतों के बजाए निर्णय लेने होंगे। एक नेता ने कहा कि प्रशांत ने अपनी कार्ययोजना में कोई नई बात नहीं बताई थी। पर उन्होंने किस तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाए। संगठन और चुनाव रणनीति में हमारी कमजोरियों को समझाया है। पार्टी उन्हें दूर करने की कोशिश करेगी।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अलग होने से कांग्रेस के लिए खुद को पुनर्जीवित करने की संभावनाएं खत्म नहीं हुई है। पार्टी एकजुट होकर पूरी इच्छाशक्ति के चुनाव लड़ती है, तो सफलता मिल सकती है। पर इसके लिए कांग्रेस को संगठन को मजबूत बनाने और लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। – डॉ संजय कुमार, निदेशक सीएसडीएस

प्रशांत किशोर को मौका दिया गया था कि वह भी यज्ञ में शामिल हो जाए। वह किन कारणों से इसमें शामिल नहीं हुए, इसके बारे में वे ही बता सकते हैं। पर जहां तक भविष्य का संबंध है कांग्रेस के खिड़की दरवाजे खुले रहते हैं। पार्टी सबकी सलाह सुनती है। क्योंकि, कांग्रेस एक जीवंत संगठन है। –पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता

Leave a Reply

Next Post

संकट कटै मिटै सब पीरा... नवनीत राणा की 8 साल की बेटी रिहाई के लिए कर रही हनुमान चालीसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 अप्रैल 2022। निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की 8 वर्षीय बेटी आरोही राणा ने अमरावती में अपने माता-पिता की जेल से जल्द ही रिहाई के लिए अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से दोनों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार