जुमे पर हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरा बजरंग दल, जगह-जगह किया हनुमान चालीसा का पाठ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नोएडा 16 जून 2022। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदेशभर में हुए हिंसक प्रदर्शन के विरोध में गुरुवार को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने इस दौरान जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया। कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने काफी देरतक नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की भी बात सामने आई है। गोरखपुर में भी बजरंग दल ने जुमे की नमाज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंसा के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

वाराणसी में बजरंग दल ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

वाराणसी में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्द बने रहने की कामना की। साथ ही सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल काशी प्रांत के सह संयोजक कृपा शंकर तिवारी संजीव ने कहा हिंसा के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप को धरती के बाहर मिली दूसरी दुनिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2022। दुनियाभर में एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल