कालरी में संयुक्त मोर्चा की हड़ताल को सहयोग देने मनेन्द्रगढ विधायक भी आ गए सामने

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साजिद खान 

कोरिया ( छत्तीसगढ़ )03 जुलाई 2020– श्रमिक संघों के संयुक्त मोर्चा की तीन दिवसीय हड़ताल में सहयोग करने मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल भी दमखम के साथ सामने आ गए। चिरिमिरी कोयलांचल क्षेत्र है और यहां का ज्यादातर व्यापार और रोजगार एसईसीएल चिरिमिरी प्रक्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों पर निर्भर रहता है। संयुक्त मोर्चा की हडताल को सहयोग देने कल विधायक ने चिरिमिरी के व्यापारी बंधुओं से अपील की थी कि केन्द्र सरकार के कमर्शियल एवं प्राइवेट माइनिंग के विरोध में श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा को सहयोग करते हुए उनके तीन दिवसीय हड़ताल को तीन तारिख को अपनी दुकानो को बंद कर सभी श्रमिकों का मनोबल बढाएं क्योंकि कहीं न कहीं चिरिमिरी का रोजगार एंव व्यापार कोयला खदान एसईसीएल एंव श्रमिकों पर आधारित है। इसलिए उनका सहयोग करना हमारी नैतिक जिम्मदारी है। हम उनके साथ हैं। आप सभी से निवेदन है कि अपना बहुमूल्य सहयोग कर उनकी लडाई को मजबूत करें। 

और आज श्रमिकों की तीन दिवसीय हडताल को सहयोग करने की इस कड़ी में चिरिमिरी कोयला क्षेत्र की स्थिती को भांपते हुए विधायक स्वयं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चिरिमिरी की सड़कों पर दुकानों को बंद कराने निकल पडें। श्रमिकों की हड़ताल के सहयोग के मामले में व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने बंद कर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली को केविन पीटरसन ने ट्रोल करने की कोशिश की, मिला ऐसा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04जुलाई 2020 दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण भले ही क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगा है लेकिन विराट लगातार जिम में पसीना बहा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग