देश में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज: बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए मामले, 640 मौतें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन अचानक केस बढ़ जाते हैं। बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 640 लोगों ने जवान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं। केरल में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।  बता दें कि मंगलवार को तीस हजार से कम मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 43 हजार 654 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41, 678 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 

कोरोना का रिकवरी रेट  97.39 फीसदी

बता दें कि देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,99,436 हो चुकी है, जिनमें 3,06,63,147 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,22,022 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 44,61,56,659 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.39 फीसदी पर है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है।

केरल में संख्या बढ़ने से बढ़ी चिंता

मंगलवार को केरल में कोरोना के 22 हजार 129 नए मामले आए हैं। पिछले डेढ महीने में पहली बार किसी राज्य में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक दिन के अंदर 156 लोगों की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यों में दूसरे देशों जैसा तनाव! मिजोरम बॉर्डर पर 4 हजार सैनिक तैनात करेगा असम, केंद्र ने बुलाए मुख्य सचिव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर खूनी झड़प होने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा पर अब भी तनाव बना हुआ है। इस बीच असम सरकार ने मिजोरम की सीमा पर […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस