करहल में दोबारा मतदान कराने की मांग: एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बूथ कैप्चरिंग का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 21 फरवरी 2022। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इस चरण में वीवीआईपी सीट करहल में भी वोटिंग हुई। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। बघेल ने सोमवार को 64 बूथों पर कैप्चरिंग की लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की है। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने दन्नाहार के बूथ नंबर 110 का वीडियो भी जारी किया है। आरोप लगाया कि इस बूथ पर कई महिलाओं को खड़ा करके लगातार वोट डलवाए जा रहे थे।

एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मतदाताओं ने मुझसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार से बूथ कैप्चरिंग किए जाने की शिकायत की है। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की है कि उन लोगों को सपा कार्यकर्ताओं ने धमकाया है कि आज तो पुलिसवाले हैं, हमेशा नहीं रहेंगे। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 10 मार्च के बाद तुम्हें देख लेंगे। 

आरोप- सपा कार्यकर्ताओं ने डाले मतदाताओं के वोट 

भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के वोट सपा कार्यकर्ताओं ने डाले। यह भी आरोप है कि मतदाताओं को मारा पीटा भी गया। धमकी दी गई कि चुपचाप अपने घर वापस चले जाओ तुम लोगों का वोट डाल दिया गया। जिनके वोट अभी नहीं पड़े हैं उनके वोट हम लोग ही डालेंगे। बघेल का आरोप है कि डर और दहशत के कारण बहुत से मतदाता स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं। ऐसे में जिन बूथों पर गड़बड़ी हुई हैं, उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाए। 

Leave a Reply

Next Post

हमारी तस्वीर दिखाते फिर रहे हैं... आतंकी के पिता से कनेक्शन पर अखिलेश यादव का जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरदोई 21 फरवरी 2022। अहमदाबाद ब्लास्ट में फांसी की सजा पाने वाले आजमगढ़ के आतंकवादी के पिता को समाजवादी पार्टी का नेता बताकर भारतीय जनता पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरने में जुटी हुई है। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण