बच्चों के माइंड को बूस्ट करने के लिए ये ड्राई फ्रूट्स करें डाइट में शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 9 अगस्त 2022। ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं. आप इन्हें अपने बच्चों की डाइट में भी शामिल कर सकते हैं. ये बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करते है. आइए जानें बच्चों के दिमाग को बू्स्ट करने के लिए आप कौन से ड्राई फ्रूट्स उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

बादाम – बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं. बादाम में फास्फोरस होता है. ये दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. आप इन्हें बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं

अखरोट – अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है. ये बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं. अखरोट में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्ननीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है.

खजूर- आप बच्चों की डाइट में खजूर शामिल कर सकते हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है. ये बच्चों के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं.

सूखे खुबानी – आप अपने बच्चों की डाइट में खुबानी शामिल कर सकते हैं. इसमें विटामिन ई, आयरन, नियासिन, पोटैशियम और डाइट्री जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं. ये बच्चों का इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाते हैं.

Leave a Reply

Next Post

ट्रक चालकों से अवैध वसूली का धंधा ! बीजेपी एमएलए ने पुलिसकर्मी की टोपी से पकड़े 10 हजार रुपये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीकानेर 9 अगस्त 2022 । आपने सड़क पर ड्यूटी में लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने के कई किस्से गली-नु्क्कड़ की चर्चाओं में सुने होंगे लेकिन राजस्थान के बीकानेर में असल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए