तेजस्वी ने सरकार से पूछे 10 सवाल, ‘महिलाएं असुरक्षित क्यों.. अपराध पर लगाम क्यों नहीं?,’ कहा- 20 वर्षों में बिहार की दो पीढ़ियां बर्बाद…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 06 सितंबर 2025। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रदेश में बढती चुनावी गतिविधियों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार पर पिछले 20 वर्षों में राज्य की दो पीढ़ियों को बरबाद करने का आरोप लगते हुए दस सवाल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला तेज करते हुए कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के 20 वर्षों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी 11 वर्षों की डबल इंजिन सरकार ने बिहार की दो पीढि़यों का जीवन बरबाद किया है। यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दस सवालों की एक सूची जारी की है जिसमें मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि जब सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के नेता वोट मांगने आएं तो उनसे गरीबी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राज्य का जर्जर स्थिति जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल पूछे जाएं। राजद नेता ने लोगों से आग्रह किया है कि जब एनडीए के नेता सामने आएं तो उनसे पूछा जाए कि बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य क्यों बना हुआ है, बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं, स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की हालत इतनी खराब क्यों है और अपराध पर लगाम क्यों नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन से बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड स्तर पर बेरोजगारी और आजीविका की तलाश में युवको के पलायन पर सवाल पूछना जरूरी है। 

यादव ने कहा है कि स्कूलों में उचित भवनों का अभाव, नए उद्योग धंधों का शुरू नहीं हो पाना और चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को जवाब देना चाहिए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश कुमार और भाजपा के साथ उनका गठबंधन सार्थक प्रगति लाने में विफल रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार की निष्क्रियता के कारण बिहारियों की दो पीढि़यों ने विकास के अवसर खो दिए हैं। गौरतलब है कि ये वही मुद्दे हैं जिन्हें उठा कर एनडीए के नेता तेजस्वी के माता पिता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़े करते रहे हैं। आज कमोबेस वही मुद्दे तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार के सामने रखे और दावा किया कि भाजपा और जदयू नेता एक भी सवाल का ठोस जवाब नहीं दे पाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सेब के बाग और धान की फसल तबाह, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर, किसानों पर पड़ रही आफत की मार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 06 सितंबर 2025। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। 4 सितंबर 2025 को झेलम नदी का तटबंध टूटने से तीन जिलों के कई शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़