पंजाब में नया सियासी बवाल: कैबिनेट ने मुख्य सचिव को सौंपी सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान, विपक्ष हमलावर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 23 जून 2025। पंजाब के सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान मुख्य सचिव को सौंपने को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आप सरकार पर सियासी हमला बोला है। विपक्ष ने कहा है कि पहली बार किसी सीएम से शक्तियां लेकर ब्यूरोक्रेसी को दी गई हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि पंजाब की जमीन और विकास का कंट्रोल उस अधिकारी के जरिये आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया गया है, जो उनका करीबी है। सीएम ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।

सुखबीर ने आरोप लगाया कि यह पंजाब के साथ धोखा है। प्रदेश को पूरी तरह से अब गैर पंजाबी कंट्रोल कर रहे हैं। सरकार पंजाब की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है, जिसमें लुधियाना की 24 हजार एकड़ भी शामिल है, जिसका हमारी पार्टी कड़ा विरोध करेगी।

बाजवा बोले-यह पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला

विपक्ष के नेता प्रताव बाजवा ने कहा कि मुख्य सचिव की शक्तियों में विस्तार करना पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला है। लोगों को आप नेताओं से पूछना चाहिए कि आज पंजाब पर वास्तव में कौन शासन करता है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम ने एक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए थे और अब वे सीएम से शक्तियां लेकर मुख्य सचिव को दे रहे हैं। अब दिल्ली की टीम भूमि और आवास से संबंधित हर चीज का फैसला करेगी।

ध्यान भटकाने में लगा विपक्ष : चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है, क्योंकि इससे पंजाब में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। देश के सभी बड़े शहरों में आईएएस अधिकारी के पास ही हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान है। चीमा ने बिट्टू पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि मंत्री पद लेने के लिए वह भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप के आगे नतमस्तक हुए थे।

सुखबीर सिर्फ लोगों को कर रहे गुमराह : बैंस

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सुखबीर अपने फायदे के लिए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। बैंस ने आरोप लगाया कि सुखबीर ने पंजाब के सारे अधिकार बेच दिए और गिरवी रख दिए। साथ ही हमेशा अपने होटल, फार्महाउस, जमीनें और निजी स्वार्थों को ही आगे रखा। आज उनको आप सरकार के अच्छे कार्यों को विरोध करने का कोई हक नहीं है। वह सिर्फ बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क में ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन; अमेरिकियों ने इस्राइल के समर्थन पर जताई चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 23 जून 2025। ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद न्यूयॉर्क में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने अमेरिकी हमलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर मार्च किया। साथ ही फलस्तीनी झंडे लहराए और ईरान से हाथ हटाओ और […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज