पीएम मोदी बोले- विकसित भारत का सपना साकार करने में प्रेरक; शाह बोले- आधुनिक भारत की रखी आधारशिला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष के कार्य विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगे। सोशल मीडिया में पीएम ने लिखा, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। 

आधुनिक भारत की रखी आधारशिला: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र निर्माण में पटेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। सोशल मीडिया में शाह ने लिखा, सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की मजबूत नींव रखी। सरदार साहब का विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वालों के लिए अनंतकाल तक ध्रुव तारे के समान मार्गदर्शक बना रहेगा।

पटेल के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पोस्ट में पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, देश उनके दृष्टिकोण और योगदान को कभी नहीं भूलेगा। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और देश की एकता और अखंडता के प्रतीक थे।

Leave a Reply

Next Post

'भारत की पड़ोस प्रथम नीति के लिए श्रीलंका अहम', राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात पर बोले जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। भारत दौरे पर आएं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की। इस मुलाकात में जयशंकर ने भारत की पड़ोस प्रथम नीति और सागर आउटलुक में श्रीलंका की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग