पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ हिंदू संत की टिप्पणी से मचा बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 21 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक हिंदू संत की आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। संत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बाद में गाजियाबाद के हिंदू संत यति नरसिंहानन्द महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया। पथराव में कम से कम 10 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना शुक्रवार की रात को नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन के बाहरी इलाके में घटी। इस घटना पर 1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से पुलिस ने 26 की पहचान कर ली है। 

हिंदू संत की टिप्पणी से मचा बवाल
अमरावती के पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी ने इस घटना पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “गाजियाबाद के यति नरसिंहानंद महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए कुछ संगठनों के सदस्यों समेत बड़ी भीड़ रात करीब 8.15 बजे नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर आई। पुलिस स्टेशन के इन चार्ज ने भीड़ को बताया कि उनकी मांग पर एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद भीड़ वापस चली गई।”

पुलिस आयुक्त रेड्डी ने कहा कि कुछ लोगों ने हिंदू संत की टिप्पणियों का वीडियो प्रसारित किया, जिसके बाद लोगों का एक बड़ी समूह पुलिस स्टेशन में वापस आया। जब पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, तब उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भेजा गया। उन्होंने आगे कहा, “हमले में कुछ पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए और अब पुलिस भीड़ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।”

इलाके में निषेधाज्ञा लागू
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर नागपुरी गेट इलाके में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। पुलिस आयुक्त ने कहा, “1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से 26 लोगों की पहचान हो चुकी है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” पुलिस फिलहाल उन लोगों की पहचान कर रही है जो इस दंगे में शामिल थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में 21 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि 10 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन-पाकिस्तान को नसीहत, कहा-हमारा अन्य देश के हितों से टकराव नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि  भारत नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून समझौते में निहित सिद्धांतों के पालन के प्रति अटूट संकल्प रखता है। उन्होंने कहा कि, भारत ने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए