मुंबई में आसमानी आफत: महज 4 घंटे की बारिश से डूबे कई इलाके, अंधेरी सबवे बंद, ट्रैफिक जाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 जून 2026। मायानगरी मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीती दरमियानी रात मुंबई के उपनगरों में प्रलयंकारी बारिश हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक रात के समय महज चार घंटे के भीतर कई इलाकों में 100 मिलीमीटर (mm) से लेकर 160 mm तक मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। इस अचानक हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा और सुबह काम पर निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी उपनगर मुलुंड के वीणा नगर में 160.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पश्चिमी उपनगर वर्सोवा में 156.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकारियों ने बताया कि उपनगरों में रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक मूसलाधार बारिश हुई जिससे मुलुंड स्थित एलबीएस रोड और अंधेरी सबवे के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर स्कूल में 123.4 मिमी बारिश हुई इसके बाद पवई के पसपोली नगर विद्यालय में 122 मिमी, मुलुंड के मिठागर नगर विद्यालय में 120.8 मिमी और एस वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 120.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा पंपिंग स्टेशन पर 121.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मरोल दमकल केंद्र में 108.4 मिमी, ओशिवारा के प्रतीक्षा नगर नगर विद्यालय में 108 मिमी और अंधेरी के मालपा डोंगरी नगर विद्यालय में 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर में मध्यम बारिश हुई। यहां माटुंगा में सबसे अधिक 53.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई इसके बाद रावली कैंप में 46.72 मिमी, दादर दमकल केंद्र में 45.6 मिमी, मालाबार हिल में 37.2 मिमी और नायर अस्पताल क्षेत्र में 33.77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Next Post

21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, इस सीजन में 150 से ज्यादा धमाके... मची अफरा-तफरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जून 2026। सेक्टर-119 स्थित एक सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होने की वजह से आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया तथा आसपास के 2 और फ्लैटों को अपनी […]

You May Like

प्रोड्यूसर रॉनी रोड्रिग्स की कंपनियों के साथ जीएसटी को लेकर हुई धोखेबाजी....|....राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी, ₹80 लाख बरामदगी के बाद आज रिमांड की तैयारी....|....मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम... मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांट रहा था शख्स, 15,000 लोगों को मारने का था प्लान....|....21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, इस सीजन में 150 से ज्यादा धमाके... मची अफरा-तफरी....|....मुंबई में आसमानी आफत: महज 4 घंटे की बारिश से डूबे कई इलाके, अंधेरी सबवे बंद, ट्रैफिक जाम....|....ब्रिटेन में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क चला रहे थे 3 पंजाबी; मैजिस्ट्रेट भी निकला रैकेट का हिस्सा, ऐसे खुला राज....|....मनाली में पर्यटकों की भीड़ ने छीना सैर का सुकून, सड़कों पर लगा घंटों लंबा जाम....|....पूर्व सांसद का बेटा बनकर बनाई फर्जी कंपनी, ओडिशा में तीन करोड़ की ठगी करने वाला बंगाल से गिरफ्तार....|....स्वदेशी गगन तकनीक से पहली बार जेट विमान की लैंडिंग, आत्मनिर्भरता की ओर भारत ने बढ़ाया एक और कदम....|....असम में बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, सीएम हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश