हॉन्गकॉन्ग ओपन: सात्विक-चिराग की जोड़ी पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हॉन्गकॉन्ग, 20 नवंबर 2026। भारत की सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी की जोड़ी को हराकर हॉन्गकॉन्ग ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने चीनी जोड़ी को 21-12, 13-21, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। वे दूसरा गेम हार गए, लेकिन वापसी करते हुए तीसरा गेम जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारतीय जोड़ी ने 13 मिनट में 21-12 से पहला गेम जीत लिया। दूसरा गेम ज्यादा कड़ा था और 4-4 की बराबरी के बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। फिर स्कोर 9-9 से बराबर हो गया। हू और लिन ने 13-11 से बढ़त बनाई और 15-11 पर पहुंचने के बाद इसे 21-13 से जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में जबरदस्त वापसी की और इंटरवल तक 11-7 से आगे थे। उन्होंने जीत का सिलसिला बनाए रखा और 15-9 तथा 17-10 से आगे हो गए। हालांकि, चीनी जोड़ी ने आखिर में वापसी की कोशिश की, लेकिन सात्विक और चिराग ने अपना संयम बनाए रखते हुए गेम 21-16 से जीतकर आखिरी चार में जगह बनाई।

दूसरी ओर, भारत की रक्षिता रामराज महिला एकल क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं। 19 साल की भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, जिसमें स्कोर 13-13 से बराबर रहा। चोचुवोंग 17-15 से आगे हो गईं, लेकिन रक्षिता ने वापसी करते हुए 17-17 से बराबरी कर ली। हालांकि, थाई शटलर ने धैर्य बनाए रखते हुए 21-19 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में चोचुवोंग ने फिर से थोड़ी बढ़त बनाई और लगातार चार अंक हासिल करके 14-10 की बढ़त बना ली। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को पीछे नहीं आने दिया और 21-16 से गेम जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

Leave a Reply

Next Post

बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!

शेयर करेआप इस 1 विटामिन की कमी से हो रहे हैं गंजे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026।  क्या आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं? क्या महंगे शैम्पू, हेयर ऑयल और तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी हेयर फॉल कम नहीं हो […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!